संदिग्ध परिस्थितियों में महिला लापता
नूंह के सदर थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय महिला मंजिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला 20 मार्च को अचानक घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ शुरू कर दी है।

नूंह, सरसमल। सदर थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला की तलाश के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के अनुसार मंजिता पत्नी डालचंद, मूल निवासी संचोली जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) और हाल निवासी नूंह, 20 मार्च को अचानक घर से गायब हो गई थी। घटना के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद महिला के पति ने सदर थाना में शिकायत दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला की तलाश तेज कर दी है।
आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। पुलिस हुलिए के आधार पर भी महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। बताया गया है कि लापता महिला ने गुलाबी रंग का पेटीकोट और सैंडल पहन रखे थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या नूंह पुलिस को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि हर सूचना पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


