लापता महिला का सुराग नहीं
बल्लभगढ़ के सेक्टर-11 से 26 वर्षीय महिला 11 मई को काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पति राजकुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस टीमों ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

बल्लभगढ़, अशोक जैन। सेक्टर-11 क्षेत्र से एक 26 वर्षीय महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला 11 मई को घर से काम पर जाने के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस चौकी में शिकायत दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमार मूल निवासी गांव भापैल जिला सागर मध्य प्रदेश हाल किरायेदार सेक्टर-11 फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सेक्टर-11 में साफ-सफाई का कार्य करती है। 11 मई को वह रोजाना की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।
पति राजकुमार ने बताया कि उसने अपने स्तर पर रिश्तेदारों व जान-पहचान वालों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पत्नी का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद वह पुलिस चौकी में शिकायत लेकर पहुंचा और पत्नी की तलाश करने की गुहार लगाई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और महिला की तलाश के लिए टीमों का गठन कर आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है। जल्द ही महिला को ढूंढ लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


