ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादभाई-भाभी से मिलने आई किशोरी से दुष्कर्म

भाई-भाभी से मिलने आई किशोरी से दुष्कर्म

-आरोपी किशोर की तलाश जारी फरीदाबाद। वरिष्ठ संवाददाता सेक्टर-58 थाना इलाके की सेक्टर-25 स्थित एक झुग्गी बस्ती में अपने भाई भाभी से मिलने आई किशोरी से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया।...

भाई-भाभी से मिलने आई किशोरी से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 31 Oct 2018 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-58 थाना इलाके की सेक्टर-25 स्थित एक झुग्गी बस्ती में अपने भाई भाभी से मिलने आई किशोरी से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने दुष्कर्म किया। एनआईटी महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है।एनआईटी महिला थाना प्रभारी सुशील कुमारी ने बताया कि किशोरी की ओर से दिए गए बयानों में बताया गया है कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। कुछ समय पहले वह यहां अपने भाई-भाभी के पास रहने के लिए आई थी। जहां उसकी जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक किशोर से हो गई। मंगलवार को वह उसे घुमाने के बहाने ले गया। वह उसे पलवल ले गया। जब शाम का अंधेरा हो गया तो वह उसे वापस ले आया और उसे पानी की टंकी के पास ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित किशोरी को परिजन बीके अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे भर्ती करा दिया गया। परिजनों की ओर से सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी का दावा है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें