Faridabad News: उच्चतर शिक्षा विभाग ने जारी की परास्नातक की मेरिट सूची
Faridabad News: फरीदाबाद में परास्नातक के विभिन्न कोर्स के लिए मेरिट सूची जारी की गई है। छात्र 27 अगस्त तक फीस जमा कर सीट सुनिश्चित कर सकते हैं। ओपन काउंसलिंग 28 अगस्त से शुरू होगी। कटऑफ में एमएससी गणित 88 प्रतिशत, फिजिक्स 84, और कंप्यूटर साइंस 82 प्रतिशत रही है।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उच्चतर शिक्षा विभाग ने परास्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए सोमवार देर शाम को मेरिट सूची जारी की गई।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण तिथियाँ
मंगलवार से 27 अगस्त तक छात्र फीस जमा कराकर सीट सुनिश्चित करा सकेंगे। 28 अगस्त से रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग शुरू की जाएगी। सबसे ज्यादा एमएससी गणित में 88 और एमएससी फिजिक्स में 84, एमएससी फिजिक्स और कंप्यूटर साइंस में 82 प्रतिशत कटऑफ रही है।उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जिले के निजी और राजकीय कालेजों में परास्नातक में दाखिले के लिए 17 जुलाई से आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई थी। छात्रों को 23 अगस्त तक का आनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। सोमवार को पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। 29 अगस्त को आवेदकों द्वारा रजिस्ट्रेशन और फार्म में बदलाव के लिए आनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा।
भवि प्रवेश प्रक्रिया
बची हुई सीटों पर दाखिला के लिए 30 अगस्त से पांच सितंबर तक फिजिकल काउंसलिंग होगी। छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क देकर दाखिला ले सकेंगे। इसके बाद सौ रुपये अतिरिक्त और सौ रुपये प्रतिदिन विलंब शुल्क देकर छात्र छह से नौ सितंबर तक बची हुई सीटों पर दाखिला ले पाएंगे।
परास्नातक में दाखिले के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। देर शाम को निदेशालय की ओर से पोर्टल पर लिस्ट अपडेट की गई। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में आया है, निर्धारित समय में दाखिला करा लें।
-डॉ. रितिका गुप्ता, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी


