नेहरू कॉलेज में आज लगेगा मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर

Feb 10, 2026 05:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 20 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी। छात्रों को साक्षात्कार, प्लेसमेंट ड्राइव, और कौशल विकास कार्यशालाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें रोजगार के मौके मिलेंगे।

नेहरू कॉलेज में आज लगेगा मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-16ए स्थित पं. जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मेगा जॉब प्लेसमेंट फेयर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शहर की 20 से अधिक बड़ी कंपनियां भाग लेंगी। इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कॉलेज में बुधवार को होने वाले कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ द्वारा एआईएम वर्ल्ड ऑफ एजुटेक के सहयोग से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करना है। इस मेगा फेयर में 20 से अधिक नामी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें कांसेंट्रिक्स, टीवीएस, हिंदुस्त्रिक्स, एक्सिस इंडिया, फोर्टिस, जेडआईटी, वाइज, पिट्टेन, वीएएल, स्काईब्रिज, बीएसएफआई, ट्रैवल न्यूज सर्विसेज, प्लेरिस, लीडर, ओपीएन, गार्डन, आईपॉइंट, इलाशा, हेल्थियंस आदि शामिल हैं।

ये कंपनियां सूचना प्रौद्योगिकी, बीपीओ, बैंकिंग, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा, खुदरा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं।कार्यक्रम के दौरान छात्रों को मौके पर ही साक्षात्कार, प्लेसमेंट ड्राइव, रिज्यूमे निर्माण कार्यशाला, व्यक्तित्व विकास सत्र और कौशल विकास मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही कंपनियों द्वारा योग्य छात्रों को तत्काल नौकरी प्रस्ताव भी दिया जाएगा। इससे विशेष रूप से अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को करियर की शुरुआत करने में बड़ा लाभ मिलेगा। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रुचिरा खुल्लर ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी सफलता से ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। यह मेगा जॉब फेयर छात्रों को रोजगार के नए अवसर देने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वास, जरूरी व्यावहारिक कौशल और उद्योग आधारित ज्ञान से भी सशक्त बनाएगा। उन्होंने एआईएम वर्ल्ड ऑफ एजुटेक और कॉलेज के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की टीम का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र आत्मनिर्भर बनेंगे और प्रतिस्पर्धी दुनिया में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।