
डिजाइन सेंस विषय पर मास्टर क्लास का आयोजन
फरीदाबाद में जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने 'डिज़ाइन सेंस' नामक मास्टर क्लास का आयोजन किया। विशेषज्ञ डॉ. नीरज सहाय ने डिजाइन और दृश्य कहानी कहने के सिद्धांतों पर चर्चा की। छात्रों ने व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से रचनात्मकता और दृश्य संचार के महत्व को समझा।
फरीदाबाद। जेसी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग ने दृश्य द क्रिएटिव कैनवास क्लब के तहत डिजइन सेंस नामक मास्टर क्लास का आयोजन किया। इस मास्टर क्लास में विशेषज्ञ डॉ. नीरज सहाय ने डिजाइन, रचनात्मकता तथा दृश्य कहानी कहने (विजुअल स्टोरीटेलिंग) के मूलभूत सिद्धांतों पर अपने अनुभव साझा किए। आकर्षक उदाहरणों और इंटरैक्टिव चर्चाओं के माध्यम से, डॉ. सहाय ने विजुअल कम्युनिकेशन विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए आधुनिक मीडिया में डिज़ाइन, धारणा (परसेप्शन) और संचार को कैसे प्रभावित करता है की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस सत्र में रंग सिद्धांत (कलर थ्योरी), टाइपोग्राफी, विज़ुअल पदानुक्रम (विज़ुअल हायरार्की), संयोजन संतुलन (कंपोजीशन बैलेंस) और डिज़ाइन तत्वों का मनोवैज्ञानिक प्रभाव जैसे विषयों को शामिल किया गया।
छात्रों ने व्यावहारिक अभ्यासों (हैंड्स-ऑन एक्सरसाइजेस) और वास्तविक दुनिया के डिजाइन केस स्टडीज के माध्यम से वैचारिक विचारों को प्रभावी दृश्य परिणामों में कैसे बदलना है, यह भी सीखा। मास्टर क्लास एवं दृश्य कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनिया हूडा ने बताया कि डिजाइन सेंस ने बीएससी विजुअल कम्युनिकेशन विद्यार्थियों के लिए अपनी कलात्मक धारणा को निखारने और दृश्य मीडिया परियोजनाओं के प्रति अपने रचनात्मक दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए एक प्रेरणादायक मंच के रूप में कार्य किया। उन्होंने रचनात्मक साक्षरता (क्रिएटिव लिटरेसी) के महत्व और दृश्य संचार पेशेवरों के लिए इसकी प्रासंगिकता पर जोर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




