Faridabad News: खेड़ी खुर्द में बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की ओर से शुक्रवार को गांव

Faridabad News: खेड़ी खुर्द में बनी अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट की ओर से शुक्रवार को गांव खेड़ी खुर्द की राजस्व सीमा में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई है। इस दौरान जेसीबी से अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाबुझा कर शांत कर दिया।

अवैध निर्माण की जाँच

डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि विभाग को पिछले कई दिनों से खेड़ी खुर्द क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित किए जाने और अवैध निर्माण होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर मौके का निरीक्षण किया गया, जिसमें पाया गया कि संबंधित भूमि पर नियमानुसार किसी प्रकार की स्वीकृति लिए बिना निर्माण कार्य किया जा रहा था। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान विभाग की टीम ने बुलडोजर की सहायता से दो बाउंड्री वॉल, छह पक्के ढांचे, चार दुकानों के आंशिक हिस्से तथा टिन शेडों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराया जा सका। डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना लाइसेंस या विभागीय स्वीकृति के किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करने अथवा निर्माण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लोगों के लिए अपील

डीटीपी इन्फोर्समेंट अधिकारी ने लोगों से भी अपील की कि किसी भी भूखंड या मकान की खरीद से पहले उसकी वैधता, लाइसेंस और संबंधित विभाग से स्वीकृति की जांच अवश्य कर लें। अवैध कॉलोनियों में निवेश करने से भविष्य में आर्थिक नुकसान और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले में नियमित रूप से अभियान चलाए जा रहे हैं। जिन स्थानों पर नियमों का उल्लंघन कर निर्माण किया जाएगा, वहां बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि शहरी नियोजन कानूनों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।

--

सामान्य प्रश्न

डीटीपी अधिकारी ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की?
डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की, जिसमें जेसीबी द्वारा अनेक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।