पलवल में 24 मई को छात्राओं की मैराथन

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल में 24 मई को छात्राओं के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसका उद्देश्य खेलों के प्रति प्रोत्साहन और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे। यह आयोजन 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान को सशक्त बनाएगा।

पलवल में 24 मई को छात्राओं की मैराथन

पलवल, सरसमल। जिले में 24 मई को छात्राओं के लिए मैराथन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का उद्देश्य बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। मैराथन में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार जिला प्रशासन और वी. सत्या फाउंडेशन के सहयोग से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की छात्राओं के लिए यह मैराथन आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता रविवार सुबह 6:30 बजे सेक्टर-दो स्थित सामुदायिक भवन से शुरू होकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पर समाप्त होगी।एसडीएम ने बताया कि मैराथन का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना विकसित करना है।

इसके साथ ही कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया जाएगा।मैराथन में जिले के विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं भाग लेंगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।प्रशासन ने युवाओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।