Faridabad News: डीएनडी एक्सप्रेसवे के बाद मंझावली पुल का इंतजार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद और नोएडा के बीच मंझावली पुल परियोजना के पूरे होने का इंतजार है। इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा में सुधार होगा और निवेश के अवसर बढ़ेंगे। परियोजना का फरीदाबाद में काम पूरा हो चुका है, लेकिन नोएडा में सड़क निर्माण धीमा है। डीएनडी एक्सप्रेसवे के खुलने से उम्मीदें बढ़ी हैं।

Faridabad News: डीएनडी एक्सप्रेसवे के बाद मंझावली पुल का इंतजार

Faridabad News: फरीदाबाद, धनंजय चौहान। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद अब फरीदाबाद और नोएडा के बीच बेहतर मंझावली पुल परियोजना के पूरे होने का इंतजार है।इसके पूरा होने से जहां दो शहरों के बीच आवाजाही बेहतर होगी। वहीं निवेश के अवसर बढ़ेगे। फिलहाल परियोजना का फरीदाबाद में काम पूरा हो चुका है। नोएडा में चार किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का कार्य बाकी है। मंझावली में पुल परियोजना केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके निर्माण की आधारशिला 15 अगस्त 2014 को रखी गई थी। शहर में 122 करोड़ रुपये की लागत से बने पुल और उसे जोड़ने वाली रोड का कार्य करीब दो साल पहले पूरा हाे चुका है। लेकिन नोएडा में पुल को जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 12 साल भी अधूरा है। नोएडा के गांव चीरसी में सड़क निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया धीमी होने के चलते परियोजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। हालांकि यह परियोजना के पूरा हाेने के बाद फरीदाबाद से नोएडा की दूरी मात्र 20 मिनट में सिमट जाएगी। लेकिन सड़क निर्माण का काम रुका होने चलते परियोजना को पूरी रफ्तार नहीं मिल पा रही है।

डीएनडी खुलने से बढ़ी उम्मीद

डीएनडी एक्सप्रेसवे के खुलने से दिल्ली-एनसीआर के बड़े हिस्से में यातायात का दबाव कम हाेने और सफर को सुगम बनाने की उम्मीद जगी है। ऐसे में मंझावली पुल के पूरा होने से इसका फायदा और व्यापक हो सकता है। अभी फरीदाबाद से नोएडा जाने वाले लोगों को दिल्ली होकर लंबा या कालिंदीकुंज होकर जाना पड़ता है। जहां रोजाना करीब एक से डेढ घंटे का जाम रहता है। मंझावली पुल पूरी तरह शुरू होने के बाद लोगों के समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

एनसीआर कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मंझावली पुल के चालू होने पर फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच संपर्क और मजबूत होगा। इससे नौकरी, कारोबार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दोनों शहरों के बीच आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। शहर के विकासशील क्षेत्रों को भी नोएडा की ओर सीधा मार्ग मिलने से नई संभावनाएं पैदा होंगी।

रियल एस्टेट सेक्टर को मिलेगा बूस्ट

मंझावली यमुना पुल के निर्माण से फरीदाबाद के रियल एस्टेट सेक्टर को भी बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। आरपीएस ग्रुप के निदेशक अमन गुप्ता ने कहा नोएडा और ग्रेटर नोएडा से सीधी कनेक्टिविटी मिलने पर स्मार्ट सिटी में निवेशकों की रुचि और बढ़ेगी। आवागमन आसान होने से नए आवासीय और व्यावसायिक प्रोजेक्टों की मांग बढ़ेगी। इससे जमीन की कीमतों में भी तेजी आने की संभावना है। सेक्टर-9 स्थित दीप प्रोपट्री के संचालक सतवीर शर्मा के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी क्षेत्र के रियल एस्टेट विकास की सबसे बड़ी जरूरत है। मंझावली पुल के पूरा होने से फरीदाबाद एनसीआर के प्रमुख रियल एस्टेट बाजारों से और मजबूती से जुड़ सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦मंझावली पुल परियोजना के पूरा होने का कब इंतजार है?−
डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद अब फरीदाबाद और नोएडा के बीच बेहतर मंझावली पुल परियोजना के पूरे होने का इंतजार है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: डीएनडी एक्सप्रेसवे के बाद मंझावली पुल का इंतजार