Faridabad News: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को 10 साल की सजा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो अदालत ने नाबालिग मंदबुद्धि बच्चे से कुकर्म

Faridabad News: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को 10 साल की सजा

Faridabad News: नूंह, सरसमल। नूंह की फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो अदालत ने नाबालिग मंदबुद्धि बच्चे से कुकर्म के मामले में राम प्रसाद उर्फ गंगवा को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। फैसला बुधवार को सुनाया गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया था, जहां उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद फिरोजपुर झिरका सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश किया।अतिरिक्त

सत्र न्यायाधीश डॉ. आशु संजीव तिन्जन की अदालत ने 25 सितंबर को आरोपी को दोषी करार दिया था। बुधवार 30 सितंबर को अदालत ने सजा पर आदेश पारित किया। दोषी को दो धाराओं के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। अदालत ने जुर्माना नहीं भरने पर तीन महीने की अतिरिक्त साधारण कैद का भी आदेश दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: नाबालिग से कुकर्म के दोषी को 10 साल की सजा