ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादमहर्षि दयानंद सरस्वती जन्म दिवस मनाया गया

महर्षि दयानंद सरस्वती जन्म दिवस मनाया गया

डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म...

महर्षि दयानंद सरस्वती जन्म दिवस मनाया गया
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 12 Feb 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

बल्लभगढ़। डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी फरीदाबाद में शुक्रवार को महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ हवन के साथ किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों ने वेद मंत्रों से आहुतियां प्रदान कीं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।

विद्यालय के संगीत विभाग की ओर से "ऋषि दयानंद सरस्वती को नमन है बारंबार, हम पर किया बहुत उपकार" भजन की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्या अलका अरोड़ा ने अपने उद्बोधन में महर्षि दयानंद सरस्वती के विषय में बताते हुए कहा कि महर्षि दयानंद भारत के सभी समाज सुधारको में अग्रणी हैं और उन्होंने आर्य समाज की स्थापना की। स्वामी दयानंद ने सत्यार्थ प्रकाश की रचना की, जिसने लाखों युवकों को प्रेरित किया। महर्षि दयानंद ने स्त्री अशिक्षा, बाल विवाह, सती प्रथा जैसी अनेकों बुराइयों को दूर किया। हमें आज उनके जीवन से प्रेरणा लेनी है और उनके बताए मार्ग पर चलना है। कार्यक्रम का संयोजन विद्यालय के धर्माचार्य जितेंद्र शास्त्री ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें