Faridabad News: ब्राह्मण नेता बृजमोहन बातिश के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बृजमोहन बातिश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्य

Faridabad News: ब्राह्मण नेता बृजमोहन बातिश के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Faridabad News: फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला फरीदाबाद ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष बृजमोहन बातिश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को शोक संदेश भेजा है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि बृजमोहन बातिश के निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। समाज कल्याण एवं सामाजिक संगठन के कार्यों में उन्होंने सदैव सक्रिय भूमिका निभाई। समाज के प्रति उनका समर्पण, सेवाभाव और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने मुख्यमंत्री की ओर से शोक संदेश दिवंगत बृजमोहन बातिश के पुत्र अशोक मोहन वत्स को सौंपा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।