महाराणा प्रताप का समूचा जीवन प्रेरणादायक : शारदा राठौर
फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। क्षत्रिय जन कल्याण संगठन समिति द्वारा नंगला रोड एनआईटी स्थित कम्युनिटी

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। क्षत्रिय जन कल्याण संगठन समिति द्वारा नंगला रोड एनआईटी स्थित कम्युनिटी सेंटर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर ने की शारदा राठौर ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल महान योद्धा ही नहीं, बल्कि युगपुरुष थे, जिन्होंने धर्म और स्वाभिमान की रक्षा करते हुए समाज को एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रमोद सिंह तोमर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना स्वीकार किया, लेकिन अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने चेतक की वफादारी का उल्लेख करते हुए कहा कि घायल होने के बावजूद चेतक ने महाराणा प्रताप के प्राणों की रक्षा की।
कार्यक्रम में वर्ष 2026 की दसवीं और बारहवीं कक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। समारोह में अतिथियों का फूलमालाओं और महाराणा प्रताप की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।----
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


