ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादनाटक से लोगों को जागरूक किया

नाटक से लोगों को जागरूक किया

महिला सशक्तिकरण के बारे में जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक किया-बेटियों को बिना भेदभाव समान शिक्षा के लिए प्रेरित कियापलवल। हरियाणा राज्य महिला आयोग...

नाटक से लोगों को जागरूक किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादWed, 24 Aug 2022 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

पलवल। हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा महिला सशक्तिकरण विषय पर नागरिक अस्पताल, पलवल और बस अड्डा पलवल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नुक्कड़ नाटक के आयोजन के दौरान हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया भी मौजूद थीं। इस अवसर पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि यह नुक्कड़ नाटक एनसीडब्ल्यूसी(राष्ट्रीय महिला एवं बाल आयोग) के निर्देश पर कई जिलों के सरकारी अस्पतालों के प्रांगण में किया जा रहा है। नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटा-बेटी दोनों को समान शिक्षा देनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय महिला आयोग ने यह बीड़ा उठाया है। आयोग के माध्यम से हर प्रदेश के जिलों में लोगों को महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की हरियाणा से शुरूआत हुई है। हरियाणा का हर जिला इसमें कामयाब होना चाहिए। इस सोच के साथ हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांग महिलाओं, महिला एवं खेल विषय और पंचायत आदि विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता फैलाई जा रही है। इस मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर ने बताया कि पहले यह जिला सातवें-आठवें स्थान पर था, लेकिन अब पलवल चौथे स्थान पर आ गया है। बेटियों की जन्म दर में वृद्घि होने पर मुख्य अतिथि भाटिया ने जिला सिविल सर्जन और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नगराधीश द्विजा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी अजय माम, उप सिविल सर्जन दंत सर्जन डॉ. रामेश्वरी, उप सिविल सर्जन डॉ. सुरेश और अल्पना मित्तल आदि मौजूद थीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें