लग्जरी कार ने युवक को टक्कर मारी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर देर रात मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार चालक कथित तौर पर

लग्जरी कार ने युवक को टक्कर मारी

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। दिल्ली-आगरा हाईवे-19 पर देर रात मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू लग्जरी कार चालक कथित तौर पर रेस लगा रहे थे। इस दौरान एस्कॉटर्स-मुजेसर मेट्रो स्टेशन के पास दोनों कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। इस हादसे से रात में हाईवे पर जाम लग गया। लिखित शिकायत न मिलने की वजह से पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंगलवार देर रात हाईवे पर दो तेज रफ्तार कार वाहनों को खतरनाक तरीके से ओवरटेक करती हुई जा रहीं थी। दोनों के चालक एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे। वहां से गुजर रहे चश्मदीद राहुल ने बताया कि मर्सिडीज कार आगे चल रही थी।

पीछे तेज रफ्तार में बीएमडब्ल्यू गाड़ी आ रही थी। इसी दौरान मर्सिडीज गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। ब्रेक लेने की वजह से पीछे आ रही बीएमडब्ल्यू कार भी मर्सिडीज से टकरा गई। टक्कर लगने से कार क्षतिग्रस्त होकर दूसरी दिशा में मुड़ गई। इस हादसे में घायल हुए बाइक सवार राकेश ने बताया कि पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।