ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादसाहसी एवं बहादुर बनने के लिए छात्राओं को पढ़ाया पाठ

साहसी एवं बहादुर बनने के लिए छात्राओं को पढ़ाया पाठ

साहसी एवं बहादुर बनने के लिए छात्राओं को पढ़ाया पाठ हमारे संवाददाता बल्लभगढ़। अग्रवाल कॉलेज में सोमवार को आयोजित एक वार्ता में छात्राओं को साहसी एवं बहादुर बनने के लिए पाठ पढ़ाया गया। वार्ता का आयेाजन...

साहसी एवं बहादुर बनने के लिए छात्राओं को पढ़ाया पाठ
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 21 Jan 2019 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

अग्रवाल कॉलेज में सोमवार को छात्राओं को साहसी एवं बहादुर बनने के लिए पाठ पढ़ाया गया। वार्ता का आयोजन कॉलेज प्राचार्य डॉ.कृष्णकांत गुप्ता की मौजूदगी में किया गया। छात्राओं को बताया गया कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भागीदारी कर रही हैं। वह केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं हैं। ऐसे में कभी-कभी उसे समाज में असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए महिला को भली-भांति शारीरिक और मानसिक रूप से साहसी और बहादुर बनना होगा। तभी वह घर और बाहर दोनों क्षेत्रों में सफल भूमिका का निर्वाहन कर सकती हैं। वार्ता के मुख्य वक्ता तरुण शर्मा (संस्थापक एवं प्रधान, दी राइजिंग एनजीओ) एवं उनकी टीम के सदस्य पूजा (यूएनओ द्वारा पुरस्कृत), शुभम एवं साक्षी उपस्थित थे। द राइजिंग (तमसोमाज्योतिर्गमय) के सौजन्य से विद्यार्थियों को रक्त के तहत डेयर टू डूनॉट ए पेड की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ संयोजिका डॉ. गीता गुप्ता, डॉ़ रेणु माहेश्वरी, डॉ़ शोभना गोयल के कुशल नेतृत्व में लगभग 120 विद्यर्थियों ने भाग लिया, जिसमें छात्र और छात्रा दोनों ही थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें