Faridabad News: घर में घुसकर वकील से मारपीट

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

Faridabad News: फरीदाबाद में एक वकील ने अपनी पत्नी और उसके जानकारों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सुरक्षा की मांग की है। दोनों के बीच पिछले एक साल से मनमुटाव चल रहा है।

Faridabad News: घर में घुसकर वकील से मारपीट

Faridabad News: फरीदाबाद,अशोक जैन। सेक्टर-14 निवासी एक वकील ने पत्नी पर अपने जानकारों के साथ मिलकर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कराने और कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेक्टर-14 चौकी में देकर खुद और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। शिकायत के अनुसार सेक्टर-14 निवासी कुनाल चौधरी पेशे से वकील हैं। वर्ष 2021 में उनकी शादी खेड़ी गांव निवासी कामना नरवत से हुई थी। करीब एक वर्ष से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा है।

आरोप और घटना

कुनाल ने आरोप लगाया कि बुधवार रात कामना ने अपने जानकार अटाली गांव निवासी सौरभ राठी और चार अन्य युवकों को उसके घर बुलाया। आरोप है कि सौरभ घर में घुसा और अन्य युवकों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान सौरभ ने पीछे से कट्टा निकालकर उसे दिखाया और डराया। पिता ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस में शिकायत

शिकायतकर्ता के मुताबिक इसके बाद सौरभ के चार साथियों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की और उसकी गर्दन दबाई। कुनाल का आरोप है कि सभी युवकों ने शराब पी रखी थी। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और उसे व उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦कुनाल चौधरी ने किस पर आरोप लगाया है?−
कुनाल चौधरी ने अपनी पत्नी कामना नरवत और उसके जानकारों पर घर में घुसकर मारपीट कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर NewsफरीदाबादFaridabad News: घर में घुसकर वकील से मारपीट