जमीन विवाद में दो गुटों के बीच पथराव, पांच घायल

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के फतेहपुर तगा गांव में एक कनाल जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रफीक मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

जमीन विवाद में दो गुटों के बीच पथराव, पांच घायल

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। फतेहपुर तगा गांव में एक कनाल जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले, इस दौरान पथराव भी हुआ। इसमें एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए।धौज थाना पुलिस ने शनिवार को पीड़ित से शिकायत मिलने पर चार महिलाओं समेत 15 आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक, फतेहपुर तगा गांव निवासी रफीक मोहम्मद दो जून की सुबह वह अपने खेत की ओर जा रहा था। रास्ते में उसके कुनबे के इब्राहिम और इरशाद मिले। दोनों ने उस पर एक कनाल जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। रफीक का कहना है कि उसने जमीन की पैमाइश कराने की बात कही, लेकिन आरोपियों ने इसे मानने से इंकार कर दिया。

घटनाक्रम

शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुछ देर बाद इब्राहिम, इरशाद, मोसीन, हनीफ, हफीज, नसीम, साहिद, आमीन, जैद, अज्जु, नफीस समेत चार महिलाओं ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपियों ने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए और जबरन घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।

मारपीट का विवरण

रफीक ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे, उसके भतीजों आसिफ, दिलशाद और सरफराज और परिवार की महिला रूकसीना को घर से बाहर खींचकर पीटा। मारपीट में आसिफ की नाक, दिलशाद की पीठ और सरफराज के माथे पर गंभीर चोटें आईं। वहीं रूकसीना को भी चोटें लगीं। घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर जमीन छोड़ने की धमकी देते हुए परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

पुलिस जांच

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फतेहपुर तगा गांव में विवाद किस चीज को लेकर था?
फतेहपुर तगा गांव में एक कनाल जमीन को लेकर विवाद था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।