वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

Mar 01, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

पलवल के हथीन थाना क्षेत्र में मिंडकोला-सोहना रोड़ पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर रामचंद्र की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रामचंद्र एक ईंट भट्टे पर काम करता था और हादसे के समय सामान लेने गया था।

वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

पलवल, संवाददाता। हथीन थाना अंतर्गत मिंडकोला-सोहना रोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । हथीन थाना इंचार्ज हरी किशन के अनुसार, मृतक रामचंद्र मिंडकोला गांव स्थित एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता था । 26 फरवरी की रात वह भट्टे से कुछ सामान लेने के लिए मिंडकोला गांव के अड्डे पर गया था । इसी दौरान सोहना की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मिंडकोला चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोरचरी में रखवाया। 28 फरवरी को मृतक के बेटे मौसम कुमार ने अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान अपने पिता रामचंद्र के रूप में की। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर सबका पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।