नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्त होगी: किरण चौधरी
फरीदाबाद में पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की बात की। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का शिक्षा स्तर और सशक्तिकरण होगा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह बिल पिछले 40 वर्षों से लंबित था, लेकिन अब मोदी सरकार इसे लागू करने जा रही है।

फरीदाबाद, सरसमल। पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। संसद, विधानसभा में आरक्षण मिलने से महिला सशक्त होंगी। इससे महिलाओं का शिक्षा स्तर भी उठेगा। जिससे देश तरक्की करेगा। चौधरी सोमवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी। इस मौके पर पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा और मेयर प्रवीण जोशी भी मौजूद रही। कांग्रेस की वजह से रहा लंबित बिलकिरण चौधरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 40 वर्ष से यह बिल लंबित था। कांग्रेस की इच्छा शक्ति की कमी से इसे लागू नहीं किया जा सका।
जिसकी वजह से महिलाएं अपने हक से महरूम रही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब इसे साकार करने जा रही है। यह दुनिया में इतिहास बनेगा, जहां लोकतंत्र के सबसे बड़े हमारे मुल्क में इसे लागू किया जाएगा।चुनाव लड़ने के संकेत दिएकेंद्र की राजनीति करने के सवाल पर किरण चौधरी ने कहा कि राजनीति में कोई रिटायर्ड नहीं होता है और उनका भी ऐसा कोई इरादा नहीं है। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, वह उस भूमिका को पूरी तरह निभाने का प्रयास करेंगी। चौधरी ने कहा कि संसद, विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलने के बाद महिलाओं को मौका मिलेगा। संसद, विधानसभा में पहुंचने के बाद महिलाओं के लिए नीति निर्माण में महिलाओं का योगदान होगा।आधी आबादी को मिलेगा उनका हकपूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि देश में 48 फीसदी से ज्यादा महिला मतदाता हैं। लेकिन प्रतिनिधित्व काफी कम है। आरक्षण मिलने के बाद यह दायरा बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण के लिए 2023 में यह बिल पास हुआ था। अब इस संशोधित बिल पर संसद में 16, 17 और 18 अप्रैल को चर्चा होगी। उसके पास होने के बाद इसे लागू किया जाएगा और वर्ष 2029 में इस अधिनियम के आधार पर ही चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित इस कानून को अब लागू करने की दिशा में काम हो रहा है। मेयर ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में महिलाओं की अहम भूमिका होगी। भाजपा इस कानून को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना और डिजिटल इंडिया जैसी पहल से महिलाओं को काफी लाभ मिला है। शौचालय निर्माण और गैस कनेक्शन जैसी सुविधाओं ने उनके जीवन को आसान बनाया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


