ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादखोरी मामला : फ्लैट आवंटन के लिए बचे आवेदकों से मांगे दस्तावेज

खोरी मामला : फ्लैट आवंटन के लिए बचे आवेदकों से मांगे दस्तावेज

फरीदाबाद। खोरी के बेघर हुए जिन लोगों को अभी तक फ्लैट आवंटन पत्र नहीं मिला

खोरी मामला : फ्लैट आवंटन के लिए बचे आवेदकों से मांगे दस्तावेज
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादFri, 20 May 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। खोरी के बेघर हुए जिन लोगों को अभी तक फ्लैट आवंटन पत्र नहीं मिला है और आवेदन किया हुआ है। ऐसे लोग अपने दस्तावेज एक बार फिर से नगर निगम कार्यालय में दे सकते हैं। नगर निगम ने दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की है। पहले चरण में अब तक 1009 लोगों को फ्लैट के आवंटन पत्र दिए जा चुके हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम ने खोरी के बेघर हुए लोगों का पुनर्वास करने के लिए डबुआ कॉलोनी के बने फ्लैट देगा। सर्वोच्च न्यायालय ने बीते वर्ष जून में खोरी में बने अवैध निर्माणों को हटाने के आदेश दिए थे और करीब 10 हजार मकान बताए गए थे जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इससे 50 हजार से अधिक लोग बेघर हो गए। न्यायालय ने हरियाणा सरकार को इन लोगों का पुनर्वास करने के आदेश दिए थे,

इसी आदेश पर नगर निगम ने अभी तक करीब 1009 लोगों को फ्लैट के आवंटन पत्र दिए हैं। नगर निगम में अभी तक करीब साढ़े छह हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। इनमें करीब डेढ़ हजार आवेदन को रद्द किया गया था। अब बचे करीब चार हजार आवेदक अपने दस्तावेज नगर निगम में अपने दावे के साथ दे सकते हैं।

आयोजित कार्यक्रम में दी जाएंगी फ्लैट की चाबी

डबुआ कॉलानी में बने फ्लैटों की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका है। करीब 1009 फ्लैट तैयार हो चुके हैं। नगर निगम अब इन फ्लैट की चाबी पात्रों को देने की तैयारी में हैं। इसके लिए नगर निगम एक कार्यक्रम आयोजित करेगा और लोगों को फ्लैट की चाबी दी जाएगी।

बेघर लोगों को नहीं मिला 2000 रुपये मकान का किराया

खोरी के बेघर लोगों को अभी मकान का किराया नहीं मिला है। अभी तक करीब छह सौ लोगों को ही मकान का किराया दिया गया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम को बेघर लोगों को सितंबर-2020 से फ्लैट मिलने तक प्रति माह दो हजार रुपये किराया देना है। प्रेम, रेखा, महमुदा आदि ने बताया कि बेघर हुए लोगों को आश्वासन के बाद भी मकान का किराया नहीं दिया गया।

खोरी के बचे आवेदकों से भी संबंधित कागजात मांगे गए हैं। लोग अपने दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं, ताकि फ्लैट आवंटित किए जा सकें।

-बीएस ढिल्लो, तहसीलदार, नगर निगम

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें