कजाक कुराश प्रतियोगिता में आठ पदक जीत गौरव बढ़ाया
फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गुरुग्राम के दौलताबाद में रविवार को संपन्न हुई चतुर्थ सीनियर कजाक कुराश

फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। गुरुग्राम के दौलताबाद में रविवार को संपन्न हुई चतुर्थ सीनियर कजाक कुराश प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है और दो स्वर्ण सहित कुल आठ पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में प्रदेश भर के लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इन सभी खिलाड़ियों का सोमवार को फरीदाबाद में स्वागत किया गया। 60 किलो ग्राम भार वर्ग में रंजीत ने रजत पदक जीतकर गौरव बढ़ाया। वहीं 66 किलो भार वर्ग में सोमव्रत रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा 82 किलो भार वर्ग में राजा और 90 किलो ग्राम भार वर्ग में आदित्य चौधरी ने भी रजत पदक अपने नाम किया।
74 किलो ग्राम भार वर्ग में अंशुल ने कांस्य जीतकर गौरव बढ़ाया।इसके अलावा 100 किलोग्राम में अंकुरदीप को स्वर्ण हासिल किया। बालिकाओं के 60 किलो भार वर्ग में मुस्कान को स्वर्ण तथा 48 किलोग्राम में सोनिया को रजत पदक प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अंकुरदीप तथा मुस्कान 16 से 18 मई तक बिहार में होने वाली राष्ट्रीय कजाक कुराश प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


