ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादकरवा चौथ : वीडियो पर चांद को देखकर सुहागिनों ने व्रत खोला

करवा चौथ : वीडियो पर चांद को देखकर सुहागिनों ने व्रत खोला

फरीदाबाद। स्मार्ट सटी में धूमधाम से महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया। इसे लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। रविवार सुबह से ही महिलाओं...

करवा चौथ : वीडियो पर चांद को देखकर सुहागिनों ने व्रत खोला
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादMon, 25 Oct 2021 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

फरीदाबाद। स्मार्ट सटी में धूमधाम से महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व मनाया। इसे लेकर नव विवाहिताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। रविवार सुबह से ही महिलाओं ने पूजा-पाठ की सामग्री तैयार करना शुरू दिया। पूरा दिन निर्जला व्रत रखा। लेकिन देर शाम मौसम खराब होने और बारिश के चलते चांद के दीदार में दिक्कतें हुईं। सुहागिनों ने टीवी पर और ऑनलाइन माध्यमों से चांद को देखकर व्रत खोला। छतों पर पहुंचकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। फिर छननी से पति का चेहरा देखा और पति के हाथों से जल ग्रहण किया।

माना जाता है कि करवा चौथ पर निर्जला उपवास रखने से पति की उम्र लंबी होती है। गृहस्थ जीवन सुखी रहता है। ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होकर रात में चांद निकलने तक रखा जाता है।अधिकतर महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ निर्जला व्रत रखा। सुबह नित्यकर्मों से निवृत्त होकर महादेव और माता पार्वती के समक्ष व्रत का संकल्प लिया। इस दौरान शाम को पूजन के समय चंद्रमा, शिव, पार्वती की स्वामी कार्तिकेय और गणेश भगवान के साथ वाली तस्वीर रखकर षोडशोपचार विधि से विधिवत पूजा की। तांबे या मिट्टी के पात्र में चावल, उड़द की दाल, सुहाग की सामग्री सिंदूर, चूडियां, कंघी, बिंदी और रुपए रखकर इसे अपनी सास या उम्र में किसी बड़ी सुहागिन महिला को दिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। रात में पूर्ण चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को छलनी से देखकर अर्घ्य दिया।

वीडियो कॉल के जरिये भी खोला व्रत : कई महिलाओं के पति नौकरी या जरूरी काम से घर से बाहर थे। ऐसी महिलाओं ने व्हाट्सएप के माध्यम से पति के दर्शन कर व्रत खोला।

बुजुर्ग महिलाओं में भी दिखा त्योहार का उत्साह : नवविवाहिताओं के साथ बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं में भी करवाचौथ के पर्व का खासा उत्साह देखने को मिला। सारा दिन बुजुर्ग महिलाओं ने व्रत रखा और शाम को चांद निकलने के बाद अपने पति का चलनी से चेहरा देखकर उनके हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ा।

विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक दिखी

शहर की सोसाइटियों में करवा चौथ व्रत की दोपहर की पूजा के दौरान विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति की झलक दिखी। सोसाइटियों में रहने वाली अलग-अलग प्रदेशों की महिलाएं अपने पारंपरिक परिधानों में नजर आईं। पहनावे में कहीं राजस्थानी संस्कृति के रंग बिखरे, कहीं पंजाबी तो कहीं हरियाणवी वेशभूषा के। विभिन्न संस्कृति की छटा एक साथ बिखरी तो, उत्सव में चार चांद लग गए।

कोविड नियमों का किया गया पालन

सेक्टर-3 में सूखसूरत ब्यूटी पार्लर की संचालिका लक्ष्मी शर्मा ने बताया कि सुबह से ही उनके यहां सजने संवरने वाली महिलाओं की अच्छी खासी बुकिंग रही। शाम तक चांद के लिए सजने का सिलसिला जारी रहा। यहां कोविड नियमों का पालन करते हुए महिलाओं को सजाने-संवारने का काम चला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें