कनिष्क अग्रवाल का सम्मान किया

Mar 08, 2026 04:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ के कनिष्क अग्रवाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त कर अग्रवाल समाज का नाम रोशन किया। उन्हें अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले वर्ष उन्होंने 279वीं रैंक हासिल की थी, लेकिन इस वर्ष उनकी मेहनत से रैंक में बड़ा सुधार हुआ है।

कनिष्क अग्रवाल का सम्मान किया

बल्लभगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 72वीं रैंक प्राप्त कर अग्रवाल समाज और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले कनिष्क अग्रवाल को अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ की ओर से सम्मानित किया गया। समिति के पदाधिकारी फरीदाबाद के सेक्टर-28 स्थित उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें माल्यार्पण कर पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पिछले वर्ष कनिष्क अग्रवाल ने वर्ष 2025 की यूपीएससी परीक्षा में 279वीं रैंक हासिल की थी। लगातार मेहनत और दृढ़ संकल्प के चलते इस वर्ष उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार करते हुए 72वीं रैंक प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।