स्कूल में बच्चों ने खेली फूलों की होली

Feb 28, 2026 11:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के एमआर कॉन्वेंट स्कूल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने फूलों की होली खेली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। श्रीकृष्ण और राधा के वेश में बच्चों ने नृत्य किया। मुख्याध्यापिका ने सौहार्द और जल संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम प्रेम और उल्लास से भरा रहा।

स्कूल में बच्चों ने खेली फूलों की होली

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। धीरज नगर स्थित एमआर कॉन्वेंट स्कूल में होली पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने फूलों की होली खेली और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। फिल्मी गीतों पर बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में कई छात्र श्रीकृष्ण और राधा के वेश में नजर आए। मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मुख्याध्यापिका ऋतु ने बच्चों को सौहार्द और भाईचारे के साथ होली मनाने का संदेश दिया। साथ ही जल संरक्षण का महत्व भी समझाया। अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ उत्सव में भाग लिया। रिमंपी डावर, प्रीति सहित स्टाफ ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम उल्लास और आपसी प्रेम के माहौल में संपन्न हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।