नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल ,(अजित कुमार)। कैंप थाना अंतर्गत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने

नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी

पलवल ,(अजित कुमार)। कैंप थाना अंतर्गत नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में सोनीपत के महमूदपुर गांव के रहने वाले संदीप ने शिकायत दी है कि उसकी मुलाकात सितंबर 2023 में शमशाबाद के रहने वाले सचिन से उसके एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि सचिन ने उसकी पत्नी को कोचिंग दिलाकर नौकरी लगवाने की गारंटी दी और इसके बदले पांच लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने एडवांस के तौर पर दो लाख 85 हजार रुपये विभिन्न किश्तों में ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए प्राप्त कर लिए।

इसके बाद भी वह कोचिंग के नाम पर लगातार पैसे मांगता रहा, लेकिन नौकरी नहीं लग सकी। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपित टालमटोल करता रहा। पीड़ित जब आरोपी के घर पैसे मांगने पहुंचा तो उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की गई। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी ने अन्य लोगों को भी इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।