Faridabad News: बड़खल में रोजगार मेला कल लगेगा
Faridabad News: फरीदाबाद के उप मंडल कार्यालय बड़खल में 11 सितंबर को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें 6 से 7 प्रतिष्ठित नियोक्ता भाग लेंगे, जो लगभग 130 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। 10वीं से स्नातक तक योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। सभी युवाओं से अनुरोध है कि वे अपने रेज्यूमे की 4-5 प्रतियां लाएं।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। उप मंडल कार्यालय बड़खल प्रांगण में 11 सितंबर को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में फरीदाबाद के 6 से 7 निजी क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा भाग लिया जाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा लगभग 130 रिक्त पदों के लिए योग्य युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे। मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से बताया गया कि रोजगार मेले के दौरान इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा आदि शैक्षणिक योग्यता रखने वाले बेरोजगार प्रार्थियों को निजी संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा।
मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से सभी नौकरी के इच्छुक युवाओं से आह्वान किया गया है कि वे अपने रेज्यूमे की 4-5 प्रतियां साथ लेकर 11 सितंबर को प्रातः 10 बजे उप-मंडल रोजगार कार्यालय बड़खल के प्रांगण में पहुंचे।----


