ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादजींद उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लडडू

जींद उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लडडू

जींद उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लडडू फरीदाबाद जींद में विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खूब जश्न मनाया। मंत्री विपुल गोयल और विधायक...

जींद उपचुनाव में जीत पर भाजपा ने बांटे लडडू
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादThu, 31 Jan 2019 08:29 PM
ऐप पर पढ़ें

जींद में विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी की जीत पर शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को खूब जश्न मनाया। मंत्री विपुल गोयल और विधायक सीमा त्रिखा के निवास और दफ्तर पर मिठाई बांटी गई। ढोल नंगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ता खूब झूमे। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत से साबित हो गया है कि जनता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खुश है। सबका साथ सबका विकास पर यह जनता की मोहर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सभी को साथ लेकर विकास किया है। जिसके चलते हर वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि बिना साक्षात्कार के हुई भर्ती ने युवाओं को लुभाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें