Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsJC Bose University Delegation Visits Gujarat Technological University for Academic Collaboration
डिजिटल शासन, नवाचार और स्टार्टअप पर चर्चा हुई

डिजिटल शासन, नवाचार और स्टार्टअप पर चर्चा हुई

संक्षेप:

जेसी बोस विश्वविद्यालय का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार के नेतृत्व में जीटीयू अहमदाबाद का दौरा कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने जीटीयू के डिजिटल शासन, नवाचार, स्टार्टअप इकोसिस्टम और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 पर चर्चा की। जीटीयू की पेपरलेस प्रशासनिक व्यवस्था और छात्र स्टार्टअप्स से प्रतिनिधिमंडल प्रभावित हुआ।

Dec 04, 2025 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेसी बोस विश्वविद्यालय के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार एवं कुलसचिव प्रो. अजय रंगा के नेतृत्व में गुरुवार को गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जीटीयू) अहमदाबाद का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के दो दिवसीय शैक्षणिक दौरे पर है। प्रतिनिधिमंडल का विश्वविद्यालय परिसर पहुंचने पर जीटीयू कुलपति प्रो. राजुल के. गज्जर, कुलसचिव डॉ. के.एन. खेर तथा वरिष्ठ अधिकारियों ने हार्दिक स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में संस्थानों के डीन प्रो. मुनीश वशिष्ठ, शैक्षणिक मामलों के डीन प्रो. अतुल मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार सिंह, कम्युनिटी कॉलेज ऑफ स्किल डेवलपमेंट के प्राचार्य प्रो. संजीव गोयल, निदेशक (अनुसंधान एवं विकास) प्रो. मनीषा गर्ग, सहायक कुलसचिव (स्टोर एवं क्रय) श्री विशाल कुमार तथा जनसंपर्क अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह यादव शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की बैठक में जीटीयू के डिजिटल शासन, नवाचार एवं स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल जीटीयू के 500 से अधिक संबद्ध कॉलेजों में ऑनलाइन संबद्धता, नामांकन, परीक्षा, परिणाम प्रसंस्करण, डिजिटल डिग्री प्रदान करने तथा पूर्णतः पेपरलेस प्रशासनिक व्यवस्था से प्रतिनिधिमंडल अत्यधिक प्रभावित हुआ। नए मॉडल को अपनाने की दिशा में काम होगा प्रो. राजीव कुमार ने इसे राष्ट्रीय मानक बताते हुए कहा कि जे.सी. बोस विश्वविद्यालय भी इस मॉडल को अपनाने की दिशा में काम करेगा। गुजरात स्टूडेंट स्टार्टअप एंड इनोवेशन पॉलिसी (एसएसआईपी), आठ हजार से अधिक छात्र स्टार्टअप्स को सहयोग, छात्र-शिक्षकों द्वारा एक हजार से अधिक पेटेंट दाखिल करना, प्री-इन्क्यूबेशन, इन्क्यूबेशन मॉडल एवं अनुदान व्यवस्था के प्रस्तुतिकरण से भी प्रतिनिधिमंडल प्रेरित हुआ। प्रो. राजीव कुमार ने जीटीयू के दृष्टिकोण को विश्वविद्यालय-स्तरीय नवाचार एवं पेटेंट संस्कृति विकसित करने के लिए अपनाने की प्रबल इच्छा व्यक्त की।