Faridabad News: आईटीआई में दाखिले के लिए पहली मेरिट सूची आज आएगी
Faridabad News: फरीदाबाद में आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए शुक्रवार को पहली सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी। छात्रों को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा करने का अवसर मिलेगा। कुल नौ आईटीआई में 2180 सीटें हैं। छात्रों को मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी दी जाएगी।

Faridabad News: फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। आईटीआई में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए अहम दिन है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा शुक्रवार को पहली सीट आवंटन सूची जारी होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों को 22 जुलाई तक दस्तावेज सत्यापन और फीस जमा कराकर सीट सुनिश्चित करने का अवसर दिया जाएगा। छात्रों के दस्तावेज की जांच तथा दाखिला के लिए तीन कमेटी बनाई गई हैं। इसके लिए प्रबंधन की ओर से गुरुवार को बैठक की गई। बता दें कि जिले में नौ आईटीआई संचालित हैं। इनमें करीब 2180 सीटें हैं। दो जून से लेकर 15 जुलाई तक सभी ट्रेड में लगभग पांच हजार आवेदन मिले हैं। बुधवार देर रात 12 बजे तक छात्रों के पास आवेदन करने और ट्रेड चुनने का अवसर दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही दाखिला को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। गुरुवार को प्रबंधन मेरिट लिस्ट और दस्तावेज के सत्यापन से संबंधित तैयारियों में जुटे रहे। दाखिला को लेकर किसी भी छात्र को परेशानी न हो सके, इसके लिए भी प्रधानाचार्यों द्वारा प्रबंधन को आदेश दिए गए हैं। हेल्प डेस्क पर भी छात्रों की मदद के लिए अध्यापक मौजूद रहेंगे。
मोबाइल पर आएगा एसएमएस
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला का शैक्षणिक सत्र 2026-27 बार पैटर्न बदला है। इस वर्ष दाखिला के लिए के समय छात्रों को कोर्स चुनने का विकल्प नहीं दिया गया था। तीन बार आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद छात्रों को तीन से 15 जुलाई तक ट्रेड चुनने का विकल्प दिया गया। जिन छात्रों का नाम लिस्ट में शामिल होगा, उनके फोन नंबर (आवेदन के समय दिए गए मोबाइल नंबर) पर मैसेज आ जाएगा। इसके बाद छात्र पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड और दस्तावेज लेकर छात्रों को आईटीआई पहुंचना है। यहां दस्तावेज का सत्यापन और फिर फीस जमा होगी।
आईटीआई में दाखिला की तैयारियों के लिए प्रबंधन से साथ बैठक की गई
तीन कमेटी का गठन किया गया है, जो दस्तावेज के सत्यापन से लेकर फीस जमा और दाखिला से संबंधित छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे।
-भगत सिंह, प्रधानाचार्य सह नोडल अधिकारी, आईटीआई
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


