आईपीएल के मैच पर सट्टा खिलाते युवक को दबोचा

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर टीम ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा

आईपीएल के मैच पर सट्टा खिलाते युवक को दबोचा

फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर टीम ने आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किराए के मकान में बैठकर मोबाइल और लैपटॉप के जरिए लोगों से दांव लगवा रहा था। पुलिस ने मौके से तीन मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एलईडी टीवी, सट्टे का हिसाब-किताब लिखी डायरी और नगदी बरामद की है।

गिरफ्तारी का विवरण

पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि भारत कॉलोनी खेड़ी रोड स्थित गली नंबर-चार में एक व्यक्ति आईपीएल के राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चल रहे टी-20 मैच पर सट्टा खिला रहा है। सूचना के बाद अपराध शाखा की टीम ने एसीपी क्राइम से अनुमति लेकर मौके पर छापेमारी की। पुलिस जब बताए गए मकान में पहुंची तो वहां एक व्यक्ति लैपटॉप और मोबाइल फोन के साथ बैठा मिला। कमरे में एलईडी टीवी पर लाइव मैच चल रहा था और मोबाइल फोन पर दांव लगाने की बातचीत हो रही थी। पुलिस ने आरोपी को मौके पर काबू कर लिया। आरोपी की पहचान प्याला गांव निवासी मुकेश रावत के रूप में हुई है।

तलाशी और बरामदगी

तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, एक एमआई लैपटॉप, सट्टे के लेन-देन का रिकॉर्ड लिखी कॉपी और सात हजार रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने सभी सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ पब्लिक गैंबलिंग एक्ट 2025 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

आईपीएल पर चल रहा है सट्टा

आईपीएल पर शहर में सटटा चल रहा है, लेकिन पुलिस सटटेबाजों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। इस सटटेबाजी से जुड़े लोग गुप्त ठिकानों पर लोगों को आईपीएल पर सटटा लगवा रहे हैं। पुलिस भी गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर सट्टेबाजी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

----------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मुकुेश रावत को किस आरोप में गिरफ्तार किया गया?
मुकुेश रावत को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।