बिल्डर के खिलाफ निवेशक सड़क पर उतरे

Apr 05, 2026 11:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद में निवेशकों ने बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया, जिन्होंने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश कराया। निवेशक अब न तो जमीन पा रहे हैं और न ही उनका पैसा वापस मिल रहा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और उनकी फंसी रकम लौटाने की मांग की।

बिल्डर के खिलाफ निवेशक सड़क पर उतरे

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर निवेश कराने और बाद में रकम फंस जाने के आरोपों को लेकर रविवार को निवेशकों का गुस्सा फूट पड़ा। निवेशकों ने नीलम चौक और सेक्टर-15ए में बिल्डर के निवास पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। निवेशकों ने बताया कि बिल्डर ने उन्हें पलवल के दिघौट क्षेत्र में प्लॉट दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये का निवेश करवाया, लेकिन अब न तो जमीन मिल रही है और न ही पैसा वापस किया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों

के अनुसार, सेक्टर-15ए निवासी उक्त बिल्डर ने आकर्षक योजनाओं और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर बड़ी संख्या में लोगों से निवेश कराया था। शुरुआत में कुछ निवेशकों को भरोसा दिलाने के लिए आश्वासन दिए गए, लेकिन समय बीतने के साथ ही काम ठप हो गया। अब स्थिति यह है कि कई निवेशकों की जमा पूंजी फंसी हुई है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने रविवार को नीलम चौक पर एकत्र होकर बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी की, फिर बिल्डर के निवास पर पहुंच गए। निवेशकों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिल्डर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी फंसी रकम जल्द वापस दिलाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, इस पूरे मामले में बिल्डर पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।