सूरजकुंड मेला में झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट देने वाले अफसरों से पूछताछ होगी

Feb 09, 2026 08:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूले के हादसे की जांच के लिए एडीसी सतवीर मान की अगुवाई में एक टीम बनाई गई है। शनिवार को झूला टूटने से इंस्पेक्टर की मौत और 12 लोग घायल हुए। जांच टीम सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारियों से पूछताछ करेगी। तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूरजकुंड मेला में झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट देने वाले अफसरों से पूछताछ होगी

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड मेले में शनिवार को हुए झूले हादसे में जांच के लिए एडीसी सतवीर मान के नेतृत्व में एक जांच टीम तैयार की गई है। इसके अलावा एसआईटी का गठन किया है। यह टीम झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। टीम अधिकारियों से सर्टिफिकेट जारी करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेगी। इसके अलावा टेंडर जारी करने वाली टीम को भी तलब किया जा सकता है। बता दें कि शनिवार शाम 6:15 बजे सूरजकुंड मेले के मनोरंजन पार्क का सुनामी नाम का झूला अचानक टूट गया था। इसमें इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पर्यटकों को बचाने के दौरान शहीद हो गए थे।

वहीं 12 लोग घायल हो गए थे। अब तक सात लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और छह लोगों को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा के अनुसार चार की हालत गंभीर है, जबकि दो महिला पुलिसकर्मियों को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं हादसे के कारणों को जानने वाले दोषियों को सजा देने के उद्देश्य से जांच टीम गठित कर दी गई हैं। टीम सर्टिफिकेट जारी करने वाले टीम से भी सवाल जवाब कर सकती है। -------- यह विभाग जारी करते हैं सर्टिफिकेट मेले के झूले शुरू करने से पूर्व नौ विभाग के अभियंता एवं अन्य अधिकारी जांच के बाद ही चलाने की अनुमति देते हैं। इनमें इलेक्ट्रिकल इंस्पैक्टोरेट के कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल कार्यकारी अभियंता, वाईएमसीए विभाग का इलेक्ट्रिक विभाग, एचटीसी कार्यकारी अभियंता, अग्निशम अधिकारी, एचएसवीपी इलेक्ट्रिकल उपमंडल अभियंता, हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के मैकेनिकल अभियंता, एचटीसी कनिष्ठ अभियंता टीम में शामिल रहती है। -- झूला गिरने के मामले में तीन और लोगों से पूछताछ करने मेरठ और बुलंदशहर जाएगी एसआईटी: पुलिस गिरफ्त में आरोपी मेरठ के धर्मपुरी निवासी नितेश ने बताया है कि गिरने वाले झूले का ऑपरेटर मेरठ के चदियानी निवासी अदनान है। वहीं झूला मालिक मेरठ निवासी शुभम गुप्ता और बुलंदशहर के खतौली निवासी रहीश खान हैं। पुलिस की टीम अब उपरोक्त लोगों से पूछताछ करने के लिए मेरठ और खतौली जाएगी। इसके अलावा झूलों के मुख्य ठेकेदार मोहम्मद शाकिर ने मेला प्रशासन से झूलों का ठेका लेने के कागजात हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के टोकानगला जाएगी। वहां से पुलिस कागजात बरामद करके लाएगी। ------------ आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया झूला मालिक और ऑपरेटर से पूछताछ करने मेरठ और खतौली जाएगी पुलिस जिला पुलिस की एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम) ने सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से इंस्पेक्टर के शहीद होने और 12 लोगों के घायल होने के मामले में गिरफ्तार आरोपी मुख्य ठेकेदार मोहम्मद शाकिर और उसके सहयोगी ठेकेदार मेरठ निवासी नितेश को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी मेरठ के धर्मपुरी निवासी नितेश ने बताया है कि गिरने वाले झूले का ऑपरेटर मेरठ के चदियानी निवासी अदनान है। वहीं झूला मालिक मेरठ निवासी शुभम गुप्ता और बुलंदशहर के खतौली निवासी रहीश खान हैं। पुलिस की टीम अब उपरोक्त लोगों से पूछताछ करने के लिए मेरठ और खतौली जाएगी। इसके अलावा झूलों के मुख्य ठेकेदार मोहम्मद शाकिर ने मेला प्रशासन से झूलों का ठेका लेने के कागजात हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के टोकानगला जाएगी। वहां से पुलिस कागजात बरामद करके लाएगी। -----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।