
जांच के लिए दो एसआईटी गठित
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के मामले की जांच केजांच के लिए दो एसआईटी गठित
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के मामले की जांच के लिए दो एसआईटी (स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम) गठित की गई हैं। इनमें से एक एसआईटी एडीसी सतवीर मान के नेतृत्व में गठित की गई है। जबकि दूसरी पुलिस की ओर से डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के नेतृत्व में गठित की गई है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने इस हादसे को लेकर सूरजकुंड थाने में दर्ज हुए मामले की जांच के लिए डीसीपी क्राइम के नेतृत्व में एसीपी क्राइम टू वरुण दहिया, अपराध शाखा, एनआईटी प्रभारी शीशपाल, और सूरजकुंड थाना के सब-इंसपेक्टर संजय को शामिल कर एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की है।
यह टीम इस मामले में दर्ज हुए गैर इरादतन हत्या के मामले की जांच करेगी। उधर, इस मामले की जांच के लिए हरियाणा सरकार एवं जिला प्रशासन ने एक उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन किया है। यह टीम अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला प्रशासक सतबीर मान की अध्यक्षता में गठित की गई है। इस टीम में प्रशासनिक, पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। इस विशेष टीम में डीसीपी एनआईटी फरीदाबाद-सह-मेला पुलिस अधिकारी मकसूद अहमद को सदस्य के रूप में शामिल किया है। इसके अलावा जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष अरविंद गुप्ता को विशेषज्ञ सदस्य के रूप में नामित किया गया है। सिंचाई विभाग के मैकेनिकल विंग के कार्यकारी अभियंता हितेश कुमार और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के इलेक्ट्रिकल विंग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी गौर को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है। इस विशेष टीम ने रविवार दोपहर को हादसा स्थल का दौरा किया। इस दौरान एडीसी ने पत्रकारों को बताया कि दो से तीन दिन के अंदर जांच रिपोर्ट सौंप दी जाएंगी। इसमें सारे पहलुओं की जांच की जाएगी। ------------ डीजीपी ने हर संभव मदद का भरोसा दिया डीजीपी अजय सिंघल और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने शनिवार देर रात हाइसे में मारे गए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। डीजीपी ने बताया कि इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने लोगों को बचाते हुए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया है। इस हादसे में उनकी मौत का दुख है और इस बात पर गर्व भी है कि उन्होंने अपनी कर्तव्यपरायणता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। शहीद का दर्जा दिया जाएगा और विभाग की अनुकंपा योजना के अंतर्गत एचडीएफसी बैंक से करार के तहत एक करोड़ रुपये की सहायता राशि भी दी जाएगी। --

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




