सेक्टर-12 सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में योग शिविर आयोजन

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद मंडल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। सेक्टर-12 खेल परिसर में आयुष विभाग द्वारा योग शिविर आयोजित किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। पलवल में भी योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

सेक्टर-12 सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में योग शिविर आयोजन

फरीदाबाद/पलवल, धनंजय चौहान। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर फरीदाबाद मंडल में तैयारियां तेज कर दी गई है। शुक्रवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में आयुष विभाग की ओरसे योग शिविर लगाया गया है। वहीं पलवल में शिविर लगाए गए, जिनमें हजारों लोगों भाग लिया।योगाचार्यों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के गुण सिखाए। शहर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रशासन और आयुषण विभाग की ओर से अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई है।

योग शिविर की तैयारियाँ

सेक्टर-12 खेल परिसर सहित सेक्टर व कॉलोनियों में बने पार्कों में योग प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे है। शुक्रवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित योग शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। योगाचार्य विकास यादव ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मानसिक तनाव कम होता है और जीवनशैली संबंधी बीमारियों से बचाव संभव है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संदेश भी दिया गया। यह शिविर शनिवार को भी सुबह 6:15 बजे से 7:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

वहीं पलवल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर व्यापक तैयारियां चल रही हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार के तत्वावधान में सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान के तहत आयुष विभाग 15 जून को योग मैराथन का आयोजन करेगा। यह मैराथन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल), आगरा चौक पलवल से शुरू होकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम तक जाएगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। योग मैराथन में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, गुरुकुलों, विभिन्न योग संस्थानों, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट्स एवं गाइड्स सहित हजारों प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है।

योग मैराथन का उद्देश्य

जिला आयुष अधिकारी डॉ. हमीदुल्लाह ने बताया कि योग मैराथन का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। इसके साथ ही पलवल जिले के सभी खंडों में तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर भी जारी हैं। हरियाणा योग आयोग, जिला प्रशासन और जिला आयुष विभाग के संयुक्त प्रयास से हसनपुर, होडल, हथीन, पृथला, बड़ौली तथा जिला मुख्यालय पलवल में विशेष योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी, पुलिस कर्मी, विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक और आमजन सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। जिला प्रशासन के अनुसार प्रशिक्षण शिविर भारत सरकार द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप आयोजित किए जा रहे हैं। प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दे रहे हैं। जिले की सभी व्यायामशालाओं में भी आयुष योग सहायकों द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा योग जागरण यात्राएं निकालकर लोगों को योग से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आयुष विभाग के अधिकारियों ने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के लिए भी बेहद उपयोगी है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन का उत्सव बनाने के लिए जिला प्रशासन और आयुष विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस वर्ष योग दिवस के आयोजनों में रिकॉर्ड संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

--

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦फरीदाबाद मंडल में योग शिविर कब आयोजित किया गया?−
फरीदाबाद मंडल में योग शिविर शुक्रवार को सेक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsFaridabad Newsसेक्टर-12 सहित शहर के अलग-अलग इलाकों में योग शिविर आयोजन