योग दिवस के लिए सामग्री की खरीद का ई-टेंडर जारी
फरीदाबाद में 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए जिला प्रशासन ने टेंट, सजावट सामग्री और टी-शर्ट की खरीद हेतु ई-टेंडर जारी किए हैं। इच्छुक फर्मों को 14 जून तक आवेदन करना है। उपायुक्त ने बताया कि 15 जून को निविदाएं खोली जाएंगी।

फरीदाबाद, धनंजय चौहान। 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन ने टेंट, सजावट सामग्री और टी-शर्ट की खरीद के लिए ई-टेंडर जारी किए हैं। इच्छुक फर्में 14 जून की रात 11:59 बजे तक ई-टेंडर पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि खरीद प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की एक समिति गठित की गई है। प्राप्त निविदाएं 15 जून को खोली जाएंगी। प्रशासन के अनुसार आवेदक फर्म ब्लैकलिस्टेड नहीं होनी चाहिए तथा 10 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। आवश्यकता के अनुसार सामग्री की मात्रा में बदलाव भी किया जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


