योग दिवस को लेकर पीटीआई और डीपीई को दिया जा रहा प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग द्वारा पीटीआई, डीपीई और खेल विभाग के कोचों के लिए तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 20 मई तक चलेगा, जिसमें योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। नियमित योग के लाभों की जानकारी भी दी जा रही है।

योग दिवस को लेकर पीटीआई और डीपीई को दिया जा रहा प्रशिक्षण

नूंह, सरसमल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग की ओर से पीटीआई, डीपीई और खेल विभाग के कोचों को तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण खंड मुख्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है और 20 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण में आयुष योग सहायक और योग प्रशिक्षक सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगासन व प्राणायाम का अभ्यास करा रहे हैं। साथ ही योग के लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. यशबीर गहलावत ने बताया कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ, मन शांत और शरीर में लचीलापन बना रहता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।