
इंटरनेशन कंवेंशन सेंटर का काम वर्ष 2027 में पूरा होगा
फरीदाबाद के सेक्टर-78 में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कंवेंशन का निर्माण 2027 में पूरा होगा। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रगति समीक्षा कार्यक्रम के तहत जानकारी दी। इसके अलावा, बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए 12 रेनीवेल टयूबवैल लगाए जाएंगे और महिलाओं के लिए हॉस्टल का निर्माण भी होगा।
फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता।ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-78 में निर्माणाधीन इंटरनेशनल कंवेंशन का निर्माण वर्ष 2027 में पूरा होगा। यह फरीदाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। इससे नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। यह जानकारी बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रगति समीक्षा कार्यक्रम के 10 वर्ष पूरे होने पर दी। प्रगति समीक्षा कार्यक्रम के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। इस दौरान पीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने और शिक्षा विभाग में ड्रॉपआउट को रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। पेयजल आपूर्ति होगी बेहतर बेहतर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 12 रेनीवेल टयूबवैल लगाए जा रहे हैं, जिनमें से आधे जून 2026 तक पूरे कर लिए जाएंगे तथा शेष रेनीवेल ट्यूबवैल गर्मी के मौसम से पहले लगा दिए जाएंगे।

संभवतया आने वाली गर्मियों में जिलेवासियों को पेयजल आपूर्ति की समस्या से नहीं जूझना होगा। बता दें कि गर्मियों में पेयजल आपूर्ति एक बड़ी चुनौती बन जाता है। पानी की मांग को लेकर लोग नगर निगम कार्यालय पर मटका फोड़ सहित कई तरह के विरोध प्रदर्शन करते है। जल्द ही मिलेगी हॉस्टल की सौगात स्मार्ट सिटी में अच्छी खासी संख्या में कामकाजी महिलाएं रहती हैं। इनके पास अपना आशियाना नहीं होता। ऐसे में वह किसी के यहां किराये पर या फिर पीजी में रहती है। सरकार कामकाजी महिला के रहने की व्यवस्था करने जा रही है। इसके लिए सेक्टर-78 में महिलाओं के लिए हॉस्टल बना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उसके निर्माण की भी घोषणा की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


