
जेलदार कॉलोनी में नए सिरे से सड़क बनाई जाएंगी
गलियों में बिछाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल्स अगले महीने शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य फरीदाबाद,
गलियों में बिछाई जाएगी इंटरलॉकिंग टाइल्स अगले महीने शुरू किया जाएगा निर्माण कार्य फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम के वार्ड नंबर-44 के अंतर्गत आने वाले गांव मुजैड़ी स्थित जेलदार कॉलोनी में खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। योजना के तहत कॉलोनी की गलियों में नई इंटर लॉकिंग टाइलें बिछाई जाएगी। साथ ही सीवर और पानी निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेलदार कॉलोनी में कई सालों गलियां खस्ताहाल अवस्था में है। नालियाें में गंदगी भरी रहती है, सीवर ओवरफ्लो हाेकर बहता है। पाइप लाइन छोटी होने के कारण आये दिन गलियों में सीवर बहता रहता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुर्जुगों को होती है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए नगर निगम ने गलियों में इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक टाइलें बिछाने की तैयारी की है। इसके साथ ही सड़कों के दोनों ओर बरसाती पानी निकासी के लिए नाले बनाए जाएंगे, जिससे बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिल सके। योजना पर करीब 75.10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने छह माह में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। -- लोगों को जलभराव से मिलेगी निजात, आवाजाही होगी सुगम गलियों के दोनों तरफ नाले के निर्माण से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे गंदा पानी सड़कों पर जमा नहीं होगा। इससे न केवल सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा, बल्कि मच्छरों और बीमारियों के खतरे में भी कमी आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य को कॉलोनी के लिए बेहद जरूरी बताया है। -- वर्जन शहर के विभिन्न इलाकों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए योजनाएं बनाई जा रही हैं। जेलदार कॉलोनी में होने वाला यह कार्य उसी कड़ी का हिस्सा है। योजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी। - डालचंद्र शर्मा, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




