Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIntensive Vehicle Checks in Dhauj Area Amid Security Concerns
 धौज इलाके में पुराने और बाहरी वाहनों की सघन जांच

धौज इलाके में पुराने और बाहरी वाहनों की सघन जांच

संक्षेप:

धौज इलाके में पुराने और बाहरी वाहनों की सघन जांच-धौज थाने के सामने हुई जांच फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। धौज थाना पुलिस ने बुधवार को सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया। इस दौरान...

Nov 12, 2025 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

धौज इलाके में पुराने और बाहरी वाहनों की सघन जांच-धौज थाने के सामने हुई जांच फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। धौज थाना पुलिस ने बुधवार को सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर वाहनों की सघन जांच का अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने पुराने और फरीदाबाद की ओर जा रहे बाहरी नंबर की गाड़ियों पर खास फोकस किया गया। बुधवार सुबह धौज थाना पुलिस ने यहां पर नाकेबंदी कर दी थी। नाकेबंदी के दौरान पांच-छह पुलिसकर्मी तैनात थे। यहां पर धौज गांव और सोहना की ओर से फरीदाबाद और बल्लभगढ़ की ओर जा रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिसकर्मी गाड़ियों की डिग्गी भी खुलवा रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान बाहरी शहरों के पंजीकरण वाली गाड़ियों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। पुलिसकर्मी रजिस्टर में नाम भी दर्ज कर रहे थे। सुबह से शुरू हुआ यह अभियान देर शाम तक चलता रहा। पुलिस सूत्रों का कहना है कि धौज इलाके में भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने की घटना से पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती है। इस वजह से पुलिस लगातार जांच अभियान चलाए हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि जिस तरह यहां पर विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद दिल्ली में धमाका हुआ है। उसके बाद से पुलिस कोई लापरवाहीनहीं बरतना चाहती है। इस वजह से पुलिस जांच अभियान को लगातार चला रही है। पुलिस ने सुबह से लेकर शाम तक करीब दो हजार वाहनों की जांच की है। हालांकि, जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलीहै। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब लगातार यहां जांच अभियान चलाती रहेगी, सुरक्षा में कोई सेंध न लग पाए। धौज के अलावा बदरपुर बॉर्डर सहित शहर के अन्य इलाकों के मुख्य पुलिस नाकों पर इस तरह की जांच चलती रही। प्रत्येक नाके पर बाहर से आने वाले वाहनों पर खास फोकस किया जा रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में करीब 10 हजार को रोककर जांच की गई। पुलिस का यह अभियान लगातार चलता रहेगा। ------ बाहरी लोगों पर निगरानी बढ़ाएगी पुलिस: पुलिस अब बाहरी लोगों पर भी अपनी निगरानी बढ़ाएगी। यहां काफी संख्या में लोग बाहर से आकर रह रहे हैं। बाहरी लोगों का वैरिफिकेशन भी करवाया जाएगा। पुलिस ने होटल में ठहरने वाले, पुराने वाहन खरीदने वाले और सिमकार्ड खरीदने वालों पर भी निगरानी बढ़ाएगी। पुलिस ने इसके लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ही नहीं स्थानीय लोग भी इस प्रकरण के बाद हैरान हैं। लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में इस तरह का कभी कोई मामले सामने नहीं आया था। बाहरी लोगों की वजह से गलत काम के लिए यह इलाका बदनाम हो गया है। इस वजह से अब किराए पर कमरा देने में सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए पुलिस को भी सूचित किया जाएगा। यहां पर पिछले काफी समय से यहां लोग आकर रह रहे हैं। लोग आसानी से अपना किराए पर कमरा भी देते रहे हैं। -- थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे तलाशी अभियान: धौज इलाके में विस्फोटक सामग्री मिलने के बाद पुलिस प्रत्येक थाना क्षेत्र में संदिग्ध इलाकों में घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुबह-सुबह पुलिस किसी एक खास इलाके में पहुंचकर तलाशी अभियान चला रही है, ताकि पता चल सके कि किसी संदिग्ध न कोई ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ तो यहां पर नहीं छुपाया हुआ है। अगले आदेश तक पुलिस का यह अभियान लगातार चलेगा। मंगलवार को पुलिस ने धौज और फतेहपुर तगा इलाके में इस तरह का अभियान चलाया था। बुधवार को भी शहर में कई थानाक्षेत्रों में इस तरह का अभियान चलाया गया। -- फतेहपुर तगा में भी निगरानी रही पुलिस की: धौज के अलावा पुलिस ने फतेहपुर तगा में भी निगरानी बढ़ाई हुई है। बुधवार को अपराध जांच शाखा की कई टीमें फतेहपुर तगा में लगातार जांच के सिलसिले में टोह लेती रही। वहीं फतेहपुर तगा में स्थानीय पुलिस की टीम भी तैनात रही। ------------------