चीनी मिल में औचक जांच, गैरहाजिर कर्मियों की सूची तलब

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

पलवल, सरसमल। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने चीनी मिल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई अधिकारी अनुपस्थित मिले। हाजिरी में खामियों के चलते अभिलेखों की जांच करने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ नोटिस और चार्जशीट की कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारियों को कार्य में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

चीनी मिल में औचक जांच, गैरहाजिर कर्मियों की सूची तलब

पलवल, सरसमल। चीनी मिल में मंगलवार सुबह उपायुक्त के हुए औचक निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हाजिरी रजिस्टरों में खामियां मिलने पर एक जून से अब तक की गैरहाजिरी का पूरा रिकॉर्ड तलब किया गया। बिना अनुमति लंबे समय से अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ नोटिस और चार्जशीट की कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने निरीक्षण की शुरुआत हाजिरी रजिस्टरों की पड़ताल से की गई। जांच के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए रखे गए रजिस्टरों को देखा गया। कई स्थानों पर उपस्थिति और अवकाश संबंधी प्रविष्टियां व्यवस्थित नहीं मिलीं। जिन कर्मचारियों की छुट्टी दर्ज थी, उनसे संबंधित अभिलेख भी जांच के लिए मंगवाए गए। अधिकारियों को रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

कर्मचारियों की अनुपस्थिति की जानकारी

निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई गई। उपायुक्त ने एक जून से अब तक गैरहाजिर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वालों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और सेवा नियमों के अनुसार कार्रवाई शुरू करने को कहा गया। लंबे समय से कार्यालय नहीं आने वाले कर्मियों के मामलों की अलग से समीक्षा कर चार्जशीट की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।

कार्य निष्पादन की स्थिति

इसके बाद विभिन्न शाखाओं और कार्यालय कक्षों का निरीक्षण किया गया। कामकाज की स्थिति, फाइलों के निस्तारण और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की भी समीक्षा हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने तथा कार्यालय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान कार्य निष्पादन से जुड़े कई बिंदुओं पर आवश्यक सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए।

सीसीटीवी कैमरों की जांच

चीनी मिल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची गई। कुछ कैमरे बंद मिलने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया। सभी कैमरों को तत्काल चालू कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के अंत में मिल प्रबंधन को निर्देशों की अनुपालना कर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। इस दौरान मिल प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान क्या-क्या निर्देश दिए?
उपायुक्त ने अनुपस्थित कर्मियों के खिलाफ नोटिस और चार्जशीट की कार्रवाई करने, रिकॉर्ड संधारण में पारदर्शिता बनाए रखने, और सभी अधिकारियों को अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।