ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR फरीदाबादमहिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी

महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी

फर्रुखनगर। हमारे संवाददाता। हरियाणा में विधवा एवं बेसहारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया है। जिसमें महिलाओं को...

महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
हिन्दुस्तान टीम,फरीदाबादTue, 23 Feb 2021 11:30 PM
ऐप पर पढ़ें

फर्रुखनगर। हरियाणा में विधवा एवं बेसहारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया गया है। जिसमें महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। बाल विकास परियोजना अधिकारी नूपुर ने बताया कि ने कहा कि महिलाएं खुद को बेसहारा न समझें। सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। उनका लाभ उठाकर वे जीवनयापन ठीक से कर सकती हैं। उन्होंने कोरोना से बचाव के उपाय भी समझाते हुए कहा कि कोरोना के घटते मामलों के बीच वे लापरवाह न हों। बचाव के सभी उपाय जारी रखें। हरिओम ने बताया की सरकार न केवल विधवा महिलाओं को 2250 रुपये प्रति माह की पेंशन देती है बल्कि उसके दो बच्चों को 18 वर्ष के होने तक 1350 रुपये प्रतिमाह का भत्ता भी देती है। उन्होंने पेंशन बनाने की प्रक्रिया भी बताई। वन स्टाप सेंटर की प्रशासक पिंकी ने बताया कि घरेलू हिसा अथवा किसी अन्य कारण से पीड़ित महिलाओं को उनका केंद्र कुछ दिन के लिए आश्रय भी देता है। उन्हें कानूनी सहायता भी उपलब्ध करवाता है। इस मौके पर सुपरवाइजर सुषमा, रेखा, कृष्णा व लक्ष्मी के अलावा लिपिक सतबीर मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें