दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए
Mar 12, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
इंडियन ऑयल की सीएसआर पहल के तहत नूंह में दिव्यांगजनों को 259 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में 189 लाभार्थियों को 92.63 लाख रुपये की लागत के उपकरण जैसे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल और फोल्डिंग व्हीलचेयर मिले। इससे दिव्यांगजनों की आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।

नूंह। इंडियन ऑयल की सीएसआर पहल के तहत नूंह में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए। बाल भवन में हुए कार्यक्रम में 189 लाभार्थियों को 92.63 लाख रुपये लागत के 259 उपकरण वितरित किए गए। सीएसआर योजना के तहत लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, ट्राइसाइकिल, फोल्डिंग व्हीलचेयर जैसे उपकरण दिए गए। इनसे दिव्यांगजनों को रोजमर्रा के कार्य करने में सुविधा मिलेगी और उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी। इससे पहले दिसंबर 2025 में नूंह और आसपास के क्षेत्रों में परीक्षण और पंजीकरण शिविर लगाए गए थे, जिनमें पात्र दिव्यांगजनों की पहचान की गई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


