दो लैपटॉप भेंट किए

Feb 14, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

बल्लभगढ़ में भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा ने सरस्वती विद्या मंदिर को दो लैपटॉप और 53100 रुपये की धनराशि भेंट की। इस सहयोग से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् राष्ट्रगीत से हुई। परिषद के अध्यक्ष ने जरूरतमंदों की सेवा का महत्व बताया।

दो लैपटॉप भेंट किए

बल्लभगढ़, संवाददाता। समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए भारत विकास परिषद की गोविंद शाखा द्वारा शनिवार को भूदत्त कॉलोनी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में दो लैपटॉप एवं 53100 रुपये की धनराशि भेंट की गई। परिषद के इस सहयोग से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया। परिषद के अध्यक्ष द्राम भारद्वाज ने कहा कि जरूरतमंद लोगों एवं संस्थाओं की सेवा करना ही भारत विकास परिषद का मुख्य ध्येय है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।