
दिल्ली कार धमाके बाद बाबा बागेश्वर की सुरक्षा बढ़ाई गई
संक्षेप: -पुलिस पांच टुकड़ियां उन्हें दे रही हैं सुरक्षा -पलवल में दुकान का छज्जा गिरने से बाबा के दर्शनाभिलाषी हुए घायल ----------------पलवल, संवाददाता।बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन...
---------------- पलवल, संवाददाता। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा में दिल्ली में हुए कार ब्लास्ट के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सोमवार को पदयात्रा जिला मुख्यालय पलवल स्थित नेताजी सुभाषचंद बोस स्टेडियम में रात्रि विश्राम हुआ, जहां से मंगलवार सुबह यात्रा शुरू कर मितरोल गांव में रात्रि विश्राम किया। धीरेंद्र शास्त्री ने आज एकबार फिर कहा कि हम इस्लाम के खिलाफ नहीं। पलवल से खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने यात्रा शुरू होने से पूर्व धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की और उसके बाद उनके साथ यात्रा में भी पैदल चले। दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में हुए ब्लास्ट के बाद धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

उनकी सुरक्षा में पहले हरियाणा पुलिस की तीन कंपनियों को लगाया गया था, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब पांच कंपनी कर दी गई है। दिल्ली हादसे के बाद दो अतिरिक्त कंपनियां सुरक्षा में लगाई गई है। मंगलवार सुबह धीरेंद्र शास्त्री पुलिस के सुरक्षा घेरे में चलते नजर आए। यात्रा के दौरान जब धीरेंद्र शास्त्री ने बोलना शुरू किया तो कई बार उनका माइक खराब हो गया। यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री लोगों के बीच जगह-जगह झूमते दिखाई दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री के एक नजर दर्शन के लिए युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। यात्रा के दौरान कोई पेड़ पर चढ़कर तो कोई हाईवे पर लगे होर्डिंग पर चढ़कर यात्रा में धीरेंद्र शास्त्री का दीदार करने को विवश दिखाई दिया। वहीं टीकरी ब्राह्मण गांव में गत दिनों धर्मांतरण का मामला होने पर गांव के लोग न्याय की मांग के नारे लिखी तख्तियां लेकर यात्रा में शामिल हुए। धर्मांतरण मामले में ग्रामीणों ने धीरेंद्र शास्त्री से मदद की गुहार लगाई। ग्वालियर का एक युवक 50 किलो का मुग्दर लेकर यात्रा में चलता हुआ दिखाई दिया। सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए वाल्मीकि समाज के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने खाना खाया। इस दौरान उनके साथ खाना खाने में वृंदावन के प्रमुख चित्र-विचित्र महाराजों ने भी खाना खाया। बीच-बीच में धीरेंद्र शास्त्री यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए नजर आए। यात्रा में भक्तों का हाथ पकड़ कर अपने साथ चलाते दिखे। --------- छज्जा गिरने से आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हुए दिल्ली से वृंदावन जा रही सनातन हिंदू एकता पदयात्रा सोमवार शाम को पलवल पहुंची। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाबा के दर्शन के लिए एक दुकान का छज्जा गिरने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुकान की छत पर अत्यधिक भीड़ जमा होने से छत का छज्जा नीचे सड़क पर चल रहे श्रद्धालुओं पर जा गिरा। इसमें मित्रोल गांव निवासी अमरचंद शर्मा, अगवानपुर कॉलोनी निवासी विष्णु दत्त शर्मा, उनकी पत्नी शकुंतला, भाई हरिचंद और रामनगर निवासी पुलकित घायल हो गए । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। पदयात्रा कुछ देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में फिर शुरू हो गई। ----------- दिल्ली ब्लास्ट विदेशी ताकतों की साजिश : धीरेंद्र शास्त्री देश तोड़ने की कोशिश करने वाले देशद्रोही हैं, हम सबको एकजुट होना होगा। दिल्ली कार ब्लास्ट पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विदेशी ताकतें भारत को तोड़ने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। देश में हुई हालिया घटनाएं विदेशी ताकतों की गहरी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भारत की एकता और शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ------ अजित

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




