Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsIncome Tax Department Seizes Over 22 Crores Cash Gold Diamonds in Faridabad Raids
चार दिन की छापेमारी में 22 करोड़ से अधिक की नगदी-गहने मिले

चार दिन की छापेमारी में 22 करोड़ से अधिक की नगदी-गहने मिले

संक्षेप:

फरीदाबाद में आयकर विभाग ने चार दिन तक 50 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 22 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी, सोना-चांदी और हीरे के आभूषण बरामद किए गए। 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का भी खुलासा हुआ है। विभाग ने कई शिक्षण संस्थानों और कंपनियों पर कार्रवाई की।

Feb 08, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आयकर विभाग ने चार दिन तक 50 स्थानों पर की कार्रवाई में 22 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और भारी मात्रा में सोना-चांदी व हीरे के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का खुलासा किया है। शनिवार देर रात सभी स्थानों पर चली कार्रवाई पूरी कर ली गई, हालांकि विभागीय जांच अब भी जारी है और आगे और खुलासे होने की संभावना है। आयकर विभाग की ओर से ग्रेटर फरीदाबाद के दो नामचीन शिक्षण संस्थान, सिक्योरिटी एजेंसी, रियल एस्टेट बिल्डर, समेत चार कंपनियों पर एक साथ छापेमारी की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान विभाग की 50 टीमों ने संस्थानों के घर, कार्यालय पर एक साथ कार्रवाई शुरू की थी। चार दिन चली कार्रवाई के टीम ने दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन से जुड़े साक्ष्य जब्त किए गए हैं। कई जगह नकदी गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं, जबकि जूलरी का मूल्यांकन विशेषज्ञों की मौजूदगी में किया गया। -- बेनामी नामों पर बड़ी मात्रा में निवेश मिला सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग को इन संस्थानों और कारोबारियों की गतिविधियों पर लंबे समय से संदेह था। पुख्ता सूचना मिलने के बाद एक साथ व्यापक स्तर पर छापेमारी की योजना बनाई गई, ताकि किसी को भी साक्ष्य छिपाने या नष्ट करने का मौका न मिल सके। चार दिन तक चली इस कार्रवाई में सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बड़ी मात्रा में निवेश बेनामी नामों पर किया गया था और कई मामलों में वास्तविक आय से कम आय दिखाकर टैक्स चोरी की गई। कुछ लेनदेन शेल कंपनियों के माध्यम से किए जाने के भी संकेत मिले हैं। विभाग अब इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रहा है। जांच में अघोषित आय का खुलासा आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक 125 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय सामने आ चुकी है, लेकिन दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की जांच पूरी होने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। संबंधित लोगों पर टैक्स, ब्याज और जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।