Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsInauguration of Mela Saathi App at Surajkund Craft Fair by Vice President
सूरजकुंड मेला : ‘मेला साथी ऐप’ लॉन्च

सूरजकुंड मेला : ‘मेला साथी ऐप’ लॉन्च

संक्षेप:

फरीदाबाद में सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने 'मेला साथी ऐप' लॉन्च किया। यह ऐप पर्यटकों को मेले की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध कराएगा। ऐप हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध है और गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

Jan 31, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले के उद्घाटन अवसर पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘मेला साथी ऐप’ का शुभारंभ किया। इस ऐप के जरिए पर्यटकों को मेले से जुड़ी हर जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। इससे देश -विदेशों से मेले में पहली बार अपने वाले पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा। ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, सूरजकुंड मेले में हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं। इनमें अनेक पर्यटक ऐसे होते हैं जो पहली बार मेला आते हैं। उन्हें यह पता नहीं होता है कि मेले के टिकट कितने के हैं। किस स्टॉल की क्या खासियत है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

थीम स्टेट की क्या खासियत है। मेला साथी ऐप के जरिए पर्यटकों को स्टॉलों की लोकेशन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समय, कलाकारों और शिल्पकारों का परिचय, खान-पान जोन, पार्किंग व्यवस्था, आपात सेवाएं और अन्य सुविधाओं की जानकारी एक क्लिक पर मिल सकेगी। मेला प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। उपराष्ट्रपति को शंख भेंट किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपराष्ट्रपति को सम्मान स्वरूप शंख और महाभारत से जुड़ा एक सुंदर चित्र भेंट किया। साथ ही कंट्री पार्टनर मिस्र (इजिप्ट) की एम्बेसडर कमल जायद गलाल का पारंपरिक हरियाणवी अंदाज में सोल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने गोहाना-सोनीपत की प्रसिद्ध मिठाइयों से सभी मुख्य अतिथियों का मुंह मीठा कराकर प्रदेश की सांस्कृतिक परंपरा और आतिथ्य सत्कार की झलक पेश की।