Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsImprovement of Football Training Facilities in Faridabad for Players
राज्य खेल परिसर का फुटबॉल मैदान संवारने की तैयारी

राज्य खेल परिसर का फुटबॉल मैदान संवारने की तैयारी

संक्षेप:

फरीदाबाद के राज्य खेल परिसर में फुटबॉल प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। फुटबॉल मैदान को संवारने के लिए सीएसआर के तहत कार्य किए जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों को चोट से बचाने में मदद मिलेगी। खिलाड़ियों को बेहतर डाइट और सुरक्षित अभ्यास का माहौल मिलेगा।

Jan 06, 2026 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share Share
Follow Us on

फरीदाबाद। राज्य खेल परिसर में फुटबॉल प्रशिक्षण आने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए फुटबॉल मैदान को संवारने की तैयारी चल रही है। यहां पर सीएसआर (सोशल कॉर्पोरेट रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत कई तरह के काम कराया जाएगा। फुटबॉल की सुविधाएं बढ़ने से खिलाड़ियों को चोट लगने के जोखिम भी कम होंगे। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मैदानों को आधुनिक आवश्यकताओं के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों को प्राथमिक स्तर पर बेहतर डाइट उपलब्ध कराने के लिए खेल नर्सरी योजना के तहत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में अब खेल परिसर स्थित फुटबॉल मैदान को संवारने को लेकर चर्चा चल रही है। फुटबॉल मैदान की तार की जालियों से चाहर दीवारी कराई जाएगी। इससे मैदान में खिलाड़ियों के अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। इसके अलावा फव्वारे भी लगाए जाएंगे। बता दें कि राज्य खेल परिसर में मिट्टी का फुटबॉल मैदान है और खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए मैदान पर घास होना बहुत ही आवश्यक है। इसके लिए फव्वारे लगाए जाएंगे। फव्वारों के जरिये मैदान की घास को समय-समय पर पानी देकर हरा भरा बनाकर रखा जाएगा। 50 से अधिक खिलाड़ी आते हैं अभ्यास के लिए खेल विभाग के फुटबॉल के तीन प्रशिक्षक हैं। इनमें से एक महिला कोच खेलो इंडिया योजना के तहत अभ्यास कराती हैं, जबकि एक प्रशिक्षक एनआईटी तीन स्थित राजा नाहर सिंह फुटबॉल अकादमी में अभ्यास कराते हैं, जबकि फुटबॉल प्रशिक्षक कुलदीप राज्य खेल परिसर में अभ्यास देते हैं। राज्य खेल परिसर में 50 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। फुटबॉल मैदान की चाहरदीवारी नहीं होने की वजह से फुटबॉल सड़क आ जाती है। खिलाड़ियों को सड़क पर आना पड़ता है। इससे खिलाड़ियों घायल होने की आशंका रहती है। इन खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है राज्य खेल परिसर में फुटबॉल के अलावा हॉकी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और शूटिंग के खिलाड़ी अभ्यास के लिए आते हैं। इसके अलावा खेल परिसर में कुछ निजी प्रशिक्षक भी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देते हैं। सीएसआर के तहत फुटबॉल मैदान को संवारा जाएगा। इसके लिए कंपनियों से बात चल रही है। इससे खिलाड़ियों को अनुकूल माहौल मिलेगा। इसके बाद फुटबॉल मैदान पर फ्लड लाइट लगवाने का भी प्रयास किया जाएगा। -गिरिराज सिंह, उपनिदेशक, खेल विभाग