जेवर को जोड़ने के लिए हसनपुर में यमुना पुल की लिंक रोड बनेगी

जेवर को जोड़ने के लिए हसनपुर में यमुना पुल की लिंक रोड बनेगी

संक्षेप:

पलवल में जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कनेक्टीविटी बेहतर होगी। लोक निर्माण विभाग ने यमुना पर नए पुल को जोड़ने के लिए तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाने की योजना बनाई है। इस पर 31 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुल बनने से पलवल से एयरपोर्ट की दूरी 20 मिनट में तय होगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

Dec 12, 2025 11:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share

फरीदाबाद/पलवल, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ पलवल की कनेक्टीविटी जल्द बेहतर होगी। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ने हसनपुर में यमुना पर बन रहे पुल को जोड़ने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबी लिंक रोड बनाने की योजना तैयार की है। इस पर करीब 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए साल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।जिससे दो राज्यों की बीच की दूरी 20 मिनट में सिमट जाएगी। इससे लाखों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पलवल स्थित हसनपुर से नोएडा आवाजाही के लिए अभी यमुना पर पुल का काफी अभाव है। लोगों को अलीगढ़, नोएडा आदि जाने के लिए अब तक लोगों को नाव या 25 किलोमीटर दूर हमदपुर के पक्के पुल का सहारा लेकर आवागमन करना पड़ता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दोनों राज्यों के लोग वर्षों से नदी पर पुल बनाने की मांग कर चुके है। अधिमास के दौरान ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले लाखों श्रद्धालुओं को यमुना नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है, जिससे हर सीजन में कई हादसे सामने आते रहे हैं। पुल बन जाने से धार्मिक यात्राओं में आ रही बाधा दूर होगी और श्रद्धालुओं का सफर मिनटों में सिमट जाएगा। साथ ही नोएडा के जेवर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट भी जल्द शुरू होने वाला है।ऐसे में लोगों की आवाजाही और बढ़ेगी, जिससे लोगों की समस्या और बढ़ेगी। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सेतु निगम और हरियाणा सीमा में लोक निर्माण विभाग ने हसनपुर स्थित मर्तजाबाद में यमुना पर पुल को निर्माण तेज कर दिया है। -- अलीगढ़ के मालव क्षेत्र को हरियाणा के हसनपुर से जोड़ेगा जेवर एयरपोर्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हरियाणा को जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए हसनपुर क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रहे नए पुल की लिंक रोड के रूप में बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हरियाणा की सीमा में करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की योजना तैयार कर ली है, जिस पर लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार मर्तजाबाद गांव के पास यमुना नदी पर 110 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह पुल अलीगढ़ जिले के मालव क्षेत्र को हरियाणा के हसनपुर से जोड़ेगा। -- आधा किलोमीटर लंबा होगा पुल यमुना पर बन रहा पुल करीब आधा किलोमीटर लंबा होगा। इसका निर्माण उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉर्पोरेशन कर रहा है। 11 पिलरों में से 10 पिलर उत्तर प्रदेश की सीमा में तैयार किए जा चुके हैं, जबकि हरियाणा की ओर बनने वाले 11वें पिलर और करीब लंबे लिंक रोड के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी पूरा कर लिया गया है। -- पलवल से 20 मिनट में सिमटेगी एयरपोर्ट की दूरी यूपी के अलीगढ़ स्थित मालव क्षेत्र में उतरने वाले पुल को जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा, जिससे पलवल से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दूरी मात्र 20 मिनट में पूरी होगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यमुना नदी के किनारे बसे जलगढ़ी, मालव, उटासनी, पखोदना, तिलकागढ़ी, माना गढ़ी, रायपुर, मणिगढ़ी और कई अन्य गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए हसनपुर बाजार आते हैं, लेकिन पुल न होने के कारण नदी पार करना जोखिम भरा रहा है। पुल और लिंक रोड बनने के बाद हसनपुर का बाजार दोनों राज्यों की आबादी के लिए और अधिक सुगम होगा और व्यापार को बड़ा लाभ मिलेगा। मनोहर लाल ने की थी घोषणा इस पुल की घोषणा पहली बार नवंबर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी। 2017 में उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परियोजना को मंजूरी दी। 2021 में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम ने इसका शिलान्यास किया, जिसके बाद 2022 में निर्माण शुरू हुआ था। -- यमुना पर बन रहे पुल को जोड़ने के लिए लिंक रोड बनाई जाएगी। इसके लिए करीब 31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अगले सप्ताह मुख्यालय से मंजूरी मिलने की उम्मीद है। नए साल में निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - रितेश यादव, कार्यकारी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, पलवल