कार्रवाई : ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध होटल-वेयरहाउस सील

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद के ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध होटल और व्यावसायिक गतिविधियों पर डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने कार्रवाई की। कई जगहों को सील कर दिया गया और नियमों के उल्लंघन के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सड़क के अतिक्रमण को हटाकर यातायात व्यवस्था सुधारने की भी योजना बनाई।

कार्रवाई : ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध होटल-वेयरहाउस सील

फरीदाबाद, सरसमल। ग्रीनफील्ड कॉलोनी में आवासीय भूखंडों पर संचालित अवैध होटल और वेयरहाउस समेत कई व्यावसायिक गतिविधियों पर बुधवार को डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने कार्रवाई की। विभाग की टीम ने होटल, वेयरहाउस, दुकानों और एक जिम-स्टूडियो को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान भवन मालिक और संचालक व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की अनुमति के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। दरअसल, डीटीपी प्रवर्तन विभाग को ग्रीनफील्ड कॉलोनी में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की शिकायत मिली। जिसको लेकर टीम ने बुधवार को विशेष अभियान चलाया। जांच के दौरान पाया गया कि कई आवासीय भूखंडों पर नियमों के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। इसके बाद विभाग ने एक अवैध होटल, ब्लिंकिट के एक वेयरहाउस, चार दुकानों तथा एक जिम-स्टूडियो को सील कर दिया。

अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों के संचालकों को पहले से जारी नोटिसों और नियमों का भी हवाला दिया गया। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई।

सख्त कार्रवाई की चेतावनी

डीटीपी प्रवर्तन यजन चौधरी ने कहा कि शहर में नियोजित विकास और कॉलोनियों की मूल आवासीय प्रकृति बनाए रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना पूर्व अनुमति आवासीय प्लॉटों पर व्यावसायिक गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भवनों का उपयोग स्वीकृत मानकों और विभागीय नियमों के अनुसार करने की अपील की।

अतिक्रमण मुक्त सड़क

एक किलोमीटर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया

फरीदाबाद में सेक्टर-21 स्थित अनखीर चौक से बड़खल चौक तक डिवाइडिंग रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एफएमडीए के क्षेत्र में की गई। इंजीनियरिंग विंग द्वारा कराई गई पैमाइश के आधार पर करीब एक हजार मीटर लंबे हिस्से से अवैध कब्जे हटाए गए।

प्रशासन की चेतावनी

अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी और स्थायी अतिक्रमणों को हटाकर पूरे मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाया गया। अधिकारियों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि सार्वजनिक भूमि पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने कब और कहाँ कार्रवाई की?
डीटीपी प्रवर्तन विभाग ने ग्रीनफील्ड कॉलोनी में बुधवार को कार्रवाई की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।